संदेश

मई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
  लालू और पीलू एक मुर्गी थी | मुर्गी के दो चूज़े थे | एक का नाम लालू था | दूसरे का नाम पीलू था | लालू लाल चीजें खाता था | पीलू पीली चीजें खाता था | एक दिन लालू ने एक पौधे पर कुछ   लाल - लाल देखा | लालू ने उसे खा लिया | अरे , यह तो लाल मिर्च थी ! लालू की जीभ जलने लगी | वह रोने लगा | मुर्गी दौड़ी हुई आई | पीलू भी भागा | वह पीले गुड़ का टुकड़ा लेकर आया | लालू ने झट गुड़ खाया | उसके मुँह की जलन ठीक हो गई | मुर्गी ने लालू और पीलू को लिपटा लिया |                                                                  मनोरमा ज़फा ·          कहानी को पहली – दूसरी कक्षा के बच्चों के साथ इस्तेमाल करें | ·          कहानी को बोर्ड / चार्ट पर लिखकर कक्षा में लगा दें | इससे जुड़ा कोई चित्र बना दें तो और अच्छा रहेगा | ·          कहानी बच्चों को पढ़कर सुना दें | ·          कहानी के शब्दों पर उँगली रखते हुए बच्चों से पढ़वाएं | ·          बच्चों से कुछ शब्द पूछें / शब्दों की पहचान करवाएं | ·          कहानी पर बच्चों से बात करें | उसके लिए निम्न प्रश्न हो सकते हैं – मुर्गी के कित